फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानदानियों ने निशक्त को पीटकर जलाया

Thu, 29 Sep 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
जला पैर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। दीवार के विवाद में खानदानियों ने निशक्त युवक को लाठियों से पीटने के बाद मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। मरणासन्न हालत में उसे छोड़कर भाग गए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सीमावर्ती मध्य प्रदेश के गौरिहार (छतरपुर) थाना क्षेत्र के मनवारा गांव में बुधवार को शाम लटोरा की पत्नी सेमिया अपने मकान की दीवार की मरम्मत कर रही थी। खानदानियों ने उसे मना किया। विरोध करने पर पीटने लगे।

सेमिया पति के पास जाने के लिए खेत की ओर भाग गई। इसी बीच रिश्ते के जेठ की पत्नी और उसकी तीन पुत्रियों ने घर में मौजूद निशक्त बबलू (30) पुत्र लटोरा को घर से घसीट कर पीटना शुरू कर दिया। उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन


खेत से आए सेमिया और पति लटोरा ने बुधवार को रात जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। गुरुवार को दोपहर तिंदवारी नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने अस्पताल आकर बयान दर्ज किए। सेमिया ने बताया कि नेत्रहीन बबलू ट्रेन में सामान बेचकर पेट पालता है। गौरिहार थाना पुलिस ने गांव जाकर पूछताछ की। आरोपियों के घरों में ताले मिले।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें