फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिले घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या

Tue, 16 Aug 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
ओरन (बांदा)। पक्के मकान की दूसरी मंजिल में मां और मासूम पुत्र के साथ सो रहे किसान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मां के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। घटनास्थल से 315 बोर कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। कमासिन थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में सोमवार की रात 45 वर्षीय लाखन सिंह भदौरिया पुत्र समरजीत सिंह अपने खेत में बने दो मंजिला मकान/नलकूप की पहली मंजिल में सो रहा था। उसी के नजदीक में मां दिव्या देवी और उसका 12 वर्षीय पुत्र भी सो रहे थे। ऊपरी मंजिल होने से हवा के लिए दरवाजे खुले छोड़ दिए थे। रात करीब 10 बजे अज्ञात बदमाश मकान के पिछवाड़े से छत पर चढ़ आए। दरवाजा खुला होने से सीधे अंदर दाखिल हो गए और सो रहे लाखन सिंह के सीने में तमंचा अड़ाकर गोली मार दी। लाखन सिंह घायल अवस्था में ही बदमाशों की तरफ झपटा लेकिन दरवाजे पर ही गिर पड़ा और दम तोड़ दिया। उधर, मां भी जाग गई और उसने बदमाशों को ललकारते हुए कहा कि उसे भी गोली मार दें। इतना कहकर मां बेहोश हो गई।
विज्ञापन


घटनास्थल से गांव की दूरी लगभग दो किलोमीटर है। 12 वर्षीय मासूम पुत्र बउवा रात भर सहमा पड़ा रहा। सुबह वह गांव पहुंचा और अपनी मां (मृतक की पत्नी) आशा देवी को खबर दी। घर वालों ने कमासिन थाने में सूचना दी। थाना इंचार्ज रामपाल यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास का जायजा लिया। 315 बोर कारतूस का खोखा पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के पुत्र अंकित द्वारा दी गई तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है  लेकिन थानाध्यक्ष का यह भी कहना है कि मामला सुसाइड का भी हो सकता है। हालांकि परिजन इसे पूरी तरह हत्या बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री तथा पत्नी छोड़ गया है। दो पुत्रों को छोड़कर सभी बच्चे नाबालिग हैं। वह 25 बीघा जमीन का काश्तकार था।
विज्ञापन

                           
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें