फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में फिर भिड़े दो पक्ष, नौ घायल

Tue, 28 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नरैनी। गांव में आपस में मारपीट कर एक-दूसरे को लहूलुहान कर देने के बाद डाक्टरी परीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाए। लगभग आधा घंटा तक अस्पताल मेें संघर्ष चला। इस पर तमाम मरीज भाग खड़े हुए। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था न होने से डाक्टर लाचार रहे। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव में कुछ दिन पहले दो परिवारों के बच्चों में विवाद हुआ था। कुछ दिन मामला शांत रहने के बाद मंगलवार को सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और एक-दूसरे की पिटाई की। घटना की सूचना मिलने पर करतल चौकी पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों की तहरीर लेकर डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया। अस्पताल पहुंचने पर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे।

एसडीएम सीएल सोनकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. राकेश मिश्रा, कोतवाली प्रभारी मुन्ना बाबू निरंजन पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और विवाद शांत कराया। गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के वृंदावन मिश्रा (65), फूलचंद्र (60), राजा (50) व ऊदल (35) पुत्रगण माताबदल और दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र तिवारी (46) व कौशलेंद्र (40) पुत्रगण द्विजेंद्र को जिला अस्पताल भेजा गया। तेजेंद्र (32), विजेंद्र (25) व नागेंद्र (19) पुत्र द्विजेंद्र का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। सीएमएस डा. बीएस राजपूत का कहना है कि घायलों के साथ होमगार्ड और चौकीदार भेजे जाते हैं। ऐसी स्थिति में विवाद होने पर वह लाचार दिखाई देते हैं। इसके पहले भी घायलों के बीच ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें