फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया मांगने पर पीसीआर चालक ने मारी गोली, मकान मालिक की हालत गंभीर

Tue, 28 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान मालिक के किराया मांगने पर पीसीआर वैन चलाने वाले एक शख्स ने तमंचे से गोली मार दी। घायल मकान मालिक को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर है। घायल के पिता ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वाजिदपुर गांव में संजय पुत्र वेदप्रकाश रहते हैं। संजय (46) ने किराये पर कमरे दे रखे हैं। उनके मकान में ही एटा का रहने वाला राजीव यादव रहता है। राजीव पीसीआर वैन पर प्राइवेट चालक है। वह इन दिनों सेक्टर-20 थानाक्षेत्र में चलने वाली पीसीआर-8 पर तैनात है।

घायल संजय के पिता वेदप्रकाश ने आरोप लगाया कि राजीव उनके मकान में दो साल से साढ़े तीन हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर रहता है। सोमवार रात करीब 9 बजे संजय किराया लेने राजीव के पास गया था। किराया देने में आनाकानी करने पर दोनों में नोकझोंक हुई। इसी बीच राजीव ने संजय को तमंचे से गोली मार दी। गोली सीने में लगी। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से संजय को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने राजीव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


घायल के पिता वेदप्रकाश की तहरीर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
- दिनेश यादव, एसपी सिटी

पुलिस का दावा तमंचे से मारी गोली
पुलिस ने दावा किया कि राजीव ने तमंचे से संजय को गोली मारी। शराब के नशे में तमंचे से अचानक गोली चल गई। बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार पीसीआर चालक के पास तमंचा कहां से आया और गोली मारने के बाद तमंचा मौके से कहां गायब कर दिया गया। प्राइवेट चालकों के हवाले पुलिस के दर्जनों पीसीआर हैं। ऐसे में कई बार इन चालकों की शिकायत भी मिल चुकी है।

अवैध उगाही में लिप्त रहते हैं कुछ चालक 
नोएडा अथॉरिटी की तरफ से इनोवा कार नोएडा पुलिस को दी गई। खास बात यह है कि एक दर्जन से ज्यादा पीसीआर वैन पर प्राइवेट चालक हैं। उन्हें पुलिस की सारी गतिविधियां मालूम रहती हैं, जिससे कई गुप्त जानकारी लीक होने का भी डर बना रहता है। वहीं उन पीसीआर चालकों के पुलिस वेरिफिकेशन कराए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। कई बार पीसीआर चालकों की शिकायत भी मिली कि वह अवैध उगाही में लिप्त हैं। ऐसे में तत्कालीन एसएसपी किरण एस ने सभी पीसीआर चालकों का थाना क्षेत्र बदल दिया था।  लेकिन उन पर इससे शिकंजा नहीं कसा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें