सात वर्ष की बालिका को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और दुराचार की कोशिश की। बालिका के शोर मचाने पर घर के लोग और पड़ोसी दौड़े और युवक को पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक का चालान कर दिया और बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। बालिका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री सुबह दरवाजे पर खेल रही थी। तभी घर के सामने रहने वाला राम प्रसाद पुत्र सुंदर उसे बहला-फुसलाकर अपने सूने घर में ले गया। वहां बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका ने शोर मचाया तो उसकी बड़ी बहन ने सुन लिया और भागकर पड़ोसी के घर पहुंच गई। वह वहां से अपनी बहन को बचाकर बाहर ले आई।
बालिका के परिजनों व पड़ोसियों ने राम प्रसाद को पकड़ लिया और जमकर पीटा। लोगों ने पुलिस क सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को िगरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने धारा 354, एससीएसटी एक्ट और पास्को के तहत केस दर्ज कर लिया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल होने के पश्चात मामले की जानकारी होगी।