फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना अनवारूल हक पर नकेल कसी

Wed, 26 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में मुरादाबाद के डीआईजी ओंकार सिंह ने दुष्कर्म के मामले में घिरे जामा मस्जिद के इमाम अनवारूल हक के केस की विवेचना अमरोहा ट्रांसफर होने का आदेश रद कर दिया है। अब फिर से इस केस विवेचना बिजनौर पुलिस के पास ही रहेगी। 
विज्ञापन


जामा मस्जिद के इमाम अनवारूल हक मुजफ्फरनगर की एक महिला से दुष्कर्म के मामले में फंसे हुए हैं। अनवारूल हक के साथी खुर्रम को पुलिस दबोच चुकी है। अनवारूल हक अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। पुलिस ने अनवारूल हक पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इसके साथ ही उनके घर की कुर्की भी कर दी गई है। फरार चल रहे अनवारूल हक की तलाश में पुलिस ने जाल बिछा रखा है। पिछले दिनों मौलाना अनवारूल हक शासन से प्रयास करके दुष्कर्म के केस की विवेचना बिजनौर पुलिस से अमरोहा ट्रांसफर कराने में कामयाब रहे। डीआईजी मुरादाबाद ओंकार सिंह का इस बारे में आदेश भी आया। डीआईजी का आदेश आने से पहले ही महिला थाना पुलिस ने 16 अक्तूबर को अनवारूल हक के केस में चार्जशीट लगाकर कोर्ट में दाखिल कर दिया था। अनवारूल हक के विरोधियों ने अमरोहा विवेचना ट्रांसफर कराने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। हाईकोर्ट ने विवेचना ट्रांसफर करने के बारे में अफसरों का जवाब तलब कर लिया। इस पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।  मामला हाईकोर्ट में पहुंचने पर डीआईजी ने विवेचना ट्रांसफर करने के आदेश को निरस्त कर दिया है। बुधवार को महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक मंजू सिंह को इस बारे में हाईकोर्ट में केस के साक्ष्यों के साथ पेश होने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें