फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर का मंगल सूत्र लूटा

Sat, 22 Aug 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से घर जा रही महिला टीचर का बाइक सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया। पीड़ित टीचर ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। शहर के पोड़ा बाग निवासी सुनीता शुक्ला आकाश पब्लिक स्कूल भूरागढ़ में टीचर है।
विज्ञापन


शनिवार को वह किसी टीचर के साथ बाइक से कचहरी तक आई। यहां से पैदल घर जा रही थीं। पुराने रेलवे ओवरब्रिज रमा वाटिका के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से आए और झपट्टा मारकर डेढ़ तोले का मंगल सूत्र तोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और सिविल लाइन व कालू कुआं चौकी पुलिस ने बाइक सवारों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें