फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबुली गैंग के 50 हजार के इनामी को एसटीएफ ने दबोचा

Sun, 18 Nov 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
रजोला चौधरी (बीच में नीली जाकेट पहने)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साढ़े पांच लाख के इनामी डकैत बबुली कोल गिरोह का सदस्य और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रजोला चौधरी कोल पुत्र शिवमंगल को लखनऊ की एसटीएफ टीम ने बांदा पुलिस की मदद से दबोच लिया। उसके पास से 32 बोर तमंचा और कारतूस बरामद बताए गए हैं। 

विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से मुखातिब डीआईजी मनोज तिवारी और पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि पकड़ा गया रजोला चौधरी कोल चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के नौबस्ता (रुकमा बुजुर्ग) का रहने वाला है। वह बबुली और लवलेश कोल गिरोह के साथ घटनाएं अंजाम देता रहा है। डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

बताया कि लखनऊ की एसटीएफ इसकी सुरागरशी में लगी थी। एसटीएफ के उप निरीक्षक दीपक सिंह के नेतृत्व में लखनऊ से आई टीम ने बांदा शहर कोतवाली पुलिस की मदद से शनिवार शाम करीब सवा 5 बजे शहर के नवाब टैंक के पास रजोला कोल को दबोच लिया। वह बबुली कोल गैंग का सक्रिय सदस्य है। दो साल से गैंग में शामिल होकर अपराध को अंजाम देता रहा है। चित्रकूट के मानिकपुर और बहिलपुरवा थानों में उसके विरुद्ध 12 मुकदमे संगीन धाराओं के दर्ज हैं। यह कई बार पुलिस पार्टी पर भी हमला कर चुका है। 
विज्ञापन



गिरफ्तार करने वाली टीम में लखनऊ एसटीएफ के उप निरीक्षक दीपक सिंह समेत रिजवान, शशिभूषण और प्रेम सागर सिंह तथा कांस्टेबल उमाशंकर, कमांडो भूपेंद्र सिंह व सर्वेश भदौरिया और बांदा शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह तथा कांस्टेबल देवर्षि यादव और रोहित शामिल रहे। 
 

लावारिस शव रजोला का बताया गया था 
डीआईजी के मुताबिक डेढ़ माह पूर्व चित्रकूट के मारकुंडी जंगल में एक शव पाया गया था। उसकी शिनाख्त बबुली गैंग के सदस्य रजोला चौधरी के रूप में की गई थी। यह साजिश रजोला ने खुद रची थी। बाद में शव की वास्तविक शिनाख्त हो गई और इस साजिश का भंडा फूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें