फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने ट्यूशन फीस न दे पाने पर ट्रेन से कट जान दी

Tue, 21 Feb 2017 06:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कोचिंग की फीस न अदा कर पाने से परेशान छात्रा ने पैसेंजर ट्रेन से कटकर जान दे दी। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


रविवार को तड़के अतर्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के रेलवे ट्रैक पर 18 वर्षीय युवती का शव यात्रियों ने पड़ा देखा। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी पहुंची और काफी कोशिशों के बाद युवती की शिनाख्त न होने पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। दोपहर बाद युवती की तलाश करते हुए परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचे। शव के पास मिले सामान से मृतका की मां बड़ी बिट्टी ने शव की शिनाख्त श्यामा देवी (18) पुत्री स्व.प्रभुदयाल के रूप में की।

मां ने बताया कि मृतका अतर्रा के ब्रह्म विज्ञान इंटर कालेज में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। रोजाना साइकिल से स्कूल पढ़ने आती-जाती थी। शनिवार को दोपहर वह घर से ट्यूशन पढ़ने अतर्रा कस्बे गई थी। देर शाम तक न लौटने पर उसकी काफी तलाश की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


मृतका के बाबा रामकिशोर (पिंडखर) और नाना (तमरार, बदौसा) ने बताया कि मां गांव के प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील बनाती है। पुत्री श्यामा कस्बे के एक कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ती थी। तीन माह से उसने कोचिंग की फीस नहीं अदा की थी। उसे डर था कि कहीं कोचिंग संचालक ट्यूशन पढ़ाना न बंद कर दें।
विज्ञापन


फीस के लिए उसने कई बार मां से रुपये मांगे। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते मां फीस की रकम नहीं दे पाई। इसी सदमे में उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उधर, जीआरपी थानाध्यक्ष इंद्रमोहन बडोला ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का है। युवती ने मानिकपुर-झांसी शटल ट्रेन से कटकर जान दी है। घटना के वक्त युवती के पास से अतर्रा से बांदा तक का टिकट और 300 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें