फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़कर चोरी

Sat, 11 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
चोरी - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कालूकुआं पुलिस चौकी से चंद कदम दूर चोरों ने शटर तोड़कर दुकान से एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस कर्मी निरीक्षण की रस्म अदायगी कर लौट गए। उधर, बाइक सवार लुटेरे महिला टीचर का पर्स ले उड़े। दोनों ही घटनाओं का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


बाबूलाल चौराहा निवासी शमीम अहमद सिद्दीकी की कालू कुआं चौराहे पर डेयरी और किराने की दुकान है। गुरुवार को रात दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार को सुबह दुकान पहुंचे तो उन्होंने एक तरफ से शटर खुला देखा। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना उन्होंने डायल-100 समेत नजदीकी कालू कुआं चौकी पुलिस को दी। सूचना पाकर चौकी पुलिस के दो सिपाही समेत डायल-100 पहुंच गई।

संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के बाद पुलिस वापस लौट गई। दुकान मालिक के मुताबिक चोरों ने 35 हजार रुपये नगद समेत 65 हजार रुपये का किराने का सामान पार कर दिया। चोर शटर तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए हैं। व्यापारियों का कहना है कि चौकी पुलिस और डायल-100 के सिपाही राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालू भरे ट्रकों से वसूली में व्यस्त रहती है। गश्त कभी नहीं होता। कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


उधर, शहर के शांति नगर निवासी मनीषा सिंह शुक्रवार को सुबह स्कूटी से फारेस्ट कालोनी स्थित इंटर कालेज पढ़ाने जा रही थीं। स्कूल के नजदीक पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। महिला टीचर कुछ समझ पाती कि बाइक सवार युवक भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी राकेश सरोज समेत डायल-100 के सिपाही आ गए। काफी तलाश के बाद भी बाइक सवार लुटेरों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। महिला टीचर के मुताबिक पर्स में पड़ा कीमती मोबाइल फोन और नगदी लुटेरे ले गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला ने कोतवाली में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें