फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में स्कूटी सवार दो छात्रों की मौत, तीसरा गंभीर

Mon, 05 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर कार की टक्कर से घायल स्कूटी सवार दो छात्रों की कानपुर में मौत हो गई। तीसरे घायल युवक का इलाज चल रहा है। तीनों एक साथ 11वीं के छात्र थे।
विज्ञापन


शहर के बलखंडी नाका निवासी सुधांशु (17) पुत्र शिवभवन और कटरा मोहल्ला निवासी अभय (18) पुत्र अशोक व अंकित (18) पुत्र संतोष रविवार की शाम स्कूटी पर मटौंध की तरफ जा रहे थे।

बांदा-महोबा नेशनल हाइवे मार्ग पर गोयरा तिराहे के नजदीक सामने से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। तीनों छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें रात में ही कानपुर रिफर कर दिया गया। अंकित ने वहां पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि सुधांशु की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका कानपुर में ही इलाज चल रहा है। मृतक सुधांशु व अंकित 11वीं कक्षा के छात्र थे। सुधांशु जीआईसी और अंकित जीआईसी का छात्र था। दो किशोर उम्र छात्रों की मौत से दोनों परिवारों और पास-पड़ोस में मातम छा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें