फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में दो पक्षों में चलीं गोलियां

Mon, 05 Jan 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे के  विवाद में दो पक्षों के बीच दिनदहाड़े फायरिंग हो गई। फायरिंग  से इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव अमेठी जदीद निवासी नायब खां का गांव के ही शमशाद शेर से 17 डिसमिल कब्रिस्तान की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में भी मामला है। शमशाद ने इस जमीन पर अपना निर्माण करा लिया था। इसी की फोटो खींचने के लिए नायब खां गए थे। फोटो खींचते देख कर शमशाद खां और उनके परिवार के लोग मौके पर आ गए।

इन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट होने लगी। इसके बाद फायरिंग हो गई। दिनदहाड़े फायरिंग से भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नायब खां उनके बड़े भाई हाफिज अयाज व दूसरे पक्ष के शमशाद शेर खां,  बेटा शेरवान, भतीजे राजू खां को हिरासत में ले लिया। इन्हें  कोतवाली लाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। कोतवाली में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें