फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में बवाल, दूल्हा समेत आठ घायल

Sat, 23 Apr 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मारपीट में घायल बाराती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बबेरू। द्वारचार के समय डीजे के नाच में पैसा लुटाने के विवाद में बारातियों और ग्रामीणों को बीच जमकर लाठियां चलीं। दूल्हा समेत उसके चार लोग लहूलुहान हो गए। दूसरे पक्ष के चार लोगों को भी चोटें आईं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर दूल्हे के पिता व मामा को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यहां मरका रोड, गांधी नगर निवासी बुद्धराज की बारात शुक्रवार को कमासिन थाने के ओझानगर (लोहरा) गई थी। द्वारचार के समय डीजे की धुन पर युवा नाच रहे थे। कुछ लोग रुपये लुटा रहे थे। गांव के लड़के लुटाए गए रुपये बीनने लगे। इसी बात पर बारातियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो शुरू हो गया। समझाने-बुझाने पर दोनों पक्ष खामोश हो गए। लेकिन सुबह विदाई के समय दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। मारपीट में एक पक्ष से दूल्हा बुद्धराज (25), पिता पहलूराम (62), चाचा विष्णु दयाल (58), मामा शिव प्रसाद (55) निवासी मरका रोड गांधी नगर बबेरू और दूसरे पक्ष से गांव के संतोष (55) पुत्र कोदूराम, उसका पुत्र जयपाल (25), सुनीता (52) पत्नी संतोष, रन्नो (35) जयकरन राजपूत को गंभीर चोटें आईं।

सभी घायलों को सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया। दूल्हे के पिता पहलूराम और मामा शिव प्रसाद को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। पहलूराम ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष से संतोष ने चारा बारातियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें