फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में बरामद हुई किशोरी व उसकी सहेली

Wed, 15 Feb 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। शौच के बहाने घर से गायब हुईं दो किशोरियां आखिर सप्ताह भर बाद गुजरात में मिलीं। लड़कियों को बेचने के आरोप में गिरफ्तार युवक और किशोरियों के पिता दोनों को वाहं से घर ले आए। नापसंद के लड़के संग शादी तय होने के बाद किशोरी अपनी सहेली व एक युवक के सहयोग से योजना बनाकर गुजरात भागी थीं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 7 फरवरी की शाम एक किशोरी अपनी सहेली के साथ प्रेमिका को लेकर भाग गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने जमवारा गांव के युवक समेत दो को किशोरियों के भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। किशोरी ने परिजनों को बताया कि उन्होंने गांव के युवक शाहबान को फोन से बुलाया था। उसे अपनी सहेली के घर जन्म दिन में साथ ले जाने  को कहा। युवक शाहबान ने बताया कि वह दोनों किशोरियों को वह अजयगढ़ छोड़ आया था। जबकि किशोरियां पन्ना जाने की जिद कर रही थीं। रात हो जाने पर वह अजयगढ़ तक ही गया। एक बस में दोनों को खजुराहो के लिए बैठा दिया। दोनों किशोरियों ने खजुराहों में सड़क किनारे खड़ी एक लावारिस टैक्सी में रात बिताई। सुबह एक युवक संग गुजरात चली गईं। फिलहाल थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पुलिस ने बयान लेकर सभी को छोड़ दिया। उधर, किशोरी के पिता ने बताया कि 23 फरवरी को बेटी की शादी तय थी। लेकिन अब यह रिश्ता टूट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें