अपहरण और हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने के लिए गई पुलिस को देख आरोपी कार छोड़ फरार हो गया। कार की जांच करने पर पुलिस को दो देसी कट्टे और छह कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक जगाधरी निवासी मोंटी नाम के युवक को जगाधरी पुलिस टीम छछरौली पुलिस के साथ रेड मारकर पकड़ने गई थी। मोंटी के खिलाफ जगाधरी थाना में 307 का मामला दर्ज है। मोंटी काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोंटी अपने पैतृक गांव लेदा खास में है। पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए टीम बनाकर और छछरौली पुलिस टीम को साथ लेकर जैसे ही उसके गांव गए तो वह सामने से कार लेकर आ रहा था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए के लिए रोका तो वह मौके पर गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गया। छछरौली पुलिस ने उसकी गाड़ी की तलाशी ली तो उसकी कार से दो देसी कटटे व छह कारतूस पुलिस ने बरामद कर लिए। छछरौली पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
क्या था मामला
मोंटी व उसके एक अन्य साथी ने बुडिय़ा गेट चौकी में कुछ दिनों पहले एक युवक का किडनैप किया था। दस मिनट बाद उसके साथ मारपीट कर उस युवक को नग्न हालात में फेंक कर चले गए थे। बाद में इसी मामले में कोर्ट में तारीख से पहले मोंटी व उसके अन्य साथियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया था। पुलिस ने मोंटी व उसके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। उसी मामले में मोंटी फरार चल रहा था। मोंटी रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी का बेटा है जो कि छछरौली के गांव लेदा खास में रहते थे बाद में वह जगाधरी रहने लगे।
बॉक्स
मोंटी के पत्नी ने लगाया था पुलिस पर पैंसे मांगने का सीधा आरोप :
कुछ दिन पहले मोंटी की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर कहा था कि जगाधरी पुलिस उनसे पांच लाख रुपये की डिमांड कर रही है। उसने जगाधरी सिटी एसएचओ पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके पति व उसके परिवार को पुलिस नाजायज तंग कर रही है। ओर उसके पति को झूठे मामले में फसाया हुआ है। उसने कहा था कि पुलिस मामला निपटाने के लिए पांच लाख की डिमांड कर रही है।
क्या कहते है थाना छछरौली प्रभारी
थाना छछरौली प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि मोंटी नाम के युवक की गिरफ्तारी करने आई जगाधरी सिटी पुलिस टीम के साथ रेड पर गए थे। गांव के पास ही एक युवक गाड़ी में आ रहा था। जैसे ही उसको दबोचना चाहा तो वह गाड़ी मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से दो देसी कट्टे और छह जिंदा राउंड बरामद किए गए। उक्त युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।