बांदा। पत्नी से अनबन के चलते एफसीआई कर्मचारी ने जहर खा लिया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। एक अन्य घटना में युवती ने ससुराल में जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
आगरा निवासी चंद्रकांत (35) पुुत्र धर्मपाल एफसीआई में इलेक्ट्रीशियन था और बिजली खेड़ा मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर अकेला रहता था। गुरुवार की रात उसने अपने कमरे में जहर खा लिया। जानकारी होने पर मकान मालिक व पड़ोसियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता ने बताया कि उसकी बहू अर्चना सागर, मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करती है। दोनों के एक पुत्री है। किसी बात पर पति से अनबन के चलते अर्चना काफी दिनों से ससुराल नहीं आई।
चार दिन पहले वह पत्नी से मिलने सागर गया था। पत्नी के व्यवहार से क्षुब्ध होकर गुरुवार को वापस लौटकर उसने जहर खा लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसका शव आगरा ले गए। एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी मीरा (30) पत्नी राजू ने घरेलू कलह के चलते गुरुवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी नरैनी ले गए। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।