फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टडी से फरार बंदी गिरफ्तार

Fri, 07 Oct 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अनूपशहर कोर्ट में पेशी के बाद पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्च झोंककर फरार हुए पांच बंदियों में से चौथा बंदी अपने शरणार्थी सहित जहांगीराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 23 सितंबर को फरार होने के बाद वह जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदौक में अपने परिचित के यहां छिप गया था। आईजी मेरठ जोन ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

कुछ दिन पहले तीन बंदियों को फर्रुखाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक बंदी अभी भी फरार है। एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि 23 सितंबर को अनूपशहर कोर्ट में पेशी के बाद पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्च झोंककर बंदी राजेश पुत्र धर्मवीर, रूपेंद्र उर्फ पैना पुत्र मंगलसेन, अजय पुत्र शेर सिंह, टीटू उर्फ किरनपाल पुत्र रेशमपाल, रवि उर्फ रविंद्र पुत्र महेंद्र सिंह फरार हो गए थे।
विज्ञापन


एसएसपी ने इन बंदियों पर पांच-पांच हजार और आईजी मेरठ जोन ने 15-15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। इसके बाद आईजी  दो अक्तूबर को फर्रुखाबाद पुलिस ने बंदी टीटू उर्फ किरनपाल पुत्र रेशमपाल, रूपेंद्र उर्फ पैना पुत्र मंगलसिंह और अजय पुत्र शेरसिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से राजेश पुत्र धर्मवीर और रवि उर्फ रविंद्र पुत्र महेंद्र सिंह फरार थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात जहांगीराबाद पुलिस को सूचना मिली कि अनूपशहर कोर्ट से फरार हुए मुल्जिम राजेश पुत्र धर्मवीर ने गांव चांदौक निवासी सुमित पुत्र गेंदा सिंह के यहां शरण ले रखी है। टीम ने दबिश देकर राजेश और उसके शरणार्थी सुमित को गिरफ्तार कर लिया।  अब पुलिस रवि उर्फ रविंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें