फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई

Sat, 04 Mar 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, अलग-अलग घटनाओं में युवती समेत दो ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव निवासी सुनील कुमार (25) पुत्र कंधी गोस्वामी यहां हरदौली घाट (जवाहर नगर) स्थित कांशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर-45 के कमरा नंबर-708 में वृद्ध पिता के साथ रहता था और रिक्शा चलाकर पेट पाल रहा था। शनिवार दोपहर कमरे में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद घर आए वृद्ध पिता ने उसका शव फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया। पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना लोगों ने डायल-100 को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों के मुताबिक शनिवार को सुबह सुनील रिक्शा चलाकर आया था। किसी बात पर पिता से उसका विवाद हो गया। पिता के जाने के बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था।
विज्ञापन


उधर, सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी आशा (23) पत्नी धीरज ने शुक्रवार को शाम ससुराल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया गया है।

एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में सुखरानी (40) पत्नी रामस्वरूप ने शनिवार सुबह घरेलू विवाद से नाराज होकर जहर खा लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। ससुरालीजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें