फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारी की रखवाली कर रहे किसान की हत्या

Thu, 12 May 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
बांदा/बदौसा। नदी किनारे सब्जी बारी की रखवाली करने गए किसान की हत्या कर दी गई। शव कुछ दूरी पर खेत में पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद शव खेत में लाकर फेंका गया है। मृतक के पुत्र और भाई की पत्नी की भी हत्या हो गई थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दुबरिया गांव के क्योटन पुरवा निवासी कटियार निषाद (45) पुत्र दर्शन गांव से कुछ दूर बागै नदी की रेत में सब्जी की बारी लगाए था। रखवाली के लिए रोज वह रात को वहीं लेटता था। बुधवार की रात भी वह बारी गया था। कुछ देर बाद उसका चचेरा भतीजा जगपत वहां पहुंचा तो खेत में कटियार का शव पड़ा देखा। उसने घर वालों को सूचना दी।

उधर, खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और आनन-फानन शव उठाकर जिला जिला अस्पताल भेज दिया। जगपत ने बताया कि कटियार के दोनों कानों से खून बह रहा था और शरीर पर चोटों और घसीटने के निशान थे। ग्रामीणों ने घटना के समय वहां एक बोलेरो जीप खड़ी देखी थी। गला घोंटकर अथवा किसी अन्य तरीके से हत्या की आशंका जताई जा रही है। उधर, थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसी के बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पुत्र और भाई की पत्नी की भी हुई थी हत्या
बांदा। कटियार निषाद के घर एक साल में तीसरी अर्थी उठी है। ग्रामीणों ने बताया कि उसके पुत्र चुन्नू की पिछले साल सूरत (गुजरात) में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद छोटे भाई कल्लू की पत्नी दुल्ली की गांव में हत्या कर शव बागै नदी में फेंक दिया गया था। पांच साल पहले भाई कल्लू ने जहर खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें