पिछले पखवारे हत्या के मामले में बबेरू पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें मृतक की पुत्री और उसका प्रेमी शामिल हैं। सौतेली पत्नी और दामाद पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
देवी नगर निवासी रामसजीवन प्रजापति पुत्र चुुनूबाद की 15 दिसंबर की रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहली पत्नी छेदनी देवी ने कोतवाली में दूसरी पत्नी उर्मिला देवी और उसकी पुत्री नीतू व दामाद अजय (तिंदवारी) के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने उर्मिला व अजय को घटना के तीसरे दिन गिरफ्तार कर लिया था। विवेचना के दौरान हत्या में मृतक की दूसरी पुत्री पूजा और उसके प्रेमी होरीलाल रैदास (देवी नगर) के शामिल होने का खुलासा हुआ। पुुलिस के मुताबिक बुधवार को गिरफ्तारी के बाद पुत्री पूजा ने बताया कि पिता उसे मार डालने की धमकी देता था। इससे वह डरी हुई थी।
इससे अपने प्रेमी होरीलाल से मां की बात कराई और सहयोगी रिश्तेदार श्रवण पुत्र भूरा निवासी पल्हरी (बिसंडा) को शामिल कर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने पूजा और उसके प्रेमी होरीलाल को जेल भेज दिया। आरोपी श्रवण की तलाश में दबिश दी जा रही है।
एक जेसीबी व 4 ट्रैक्टर सीज
बांदा। मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने पैलानी थाना पुलिस के साथ बृहस्पतिवार को कालेश्वर पावर हाउस के नजदीक खनन स्थल पर छापा मारा। मिट्टी खनन कर रहे चार ट्रैक्टर और एक जेसीबी सीज कर दी। तीन चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकले।