ससुर की गोली से घायल युवती की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली
क्षेत्र के परास गांव में गुरुवार को दोपहर सूने घर में ससुर विशेश्वर ने
अपने पुत्र गोविंद की पत्नी आरती को तमंचे से गोली मार दी थी। गोविंद ने
पिता के विरुद्ध हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कोतवाली
प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि परास गांव से कुछ दूर दरसेड़ा बाबा के
पास विशेश्वर को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद कर
लिए। उसे जेल भेज दिया गया।
उधर, जिला अस्पताल से कानपुर रेफर की
गई आरती की शनिवार को तड़के मौत हो गई। गौरतलब है कि गोविंद आरख बिरादरी का
है और उसने दलित बिरादरी की युवती आरती से तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की
थी। तभी से गोविंद का पिता उससे नाराज रहता था।
गुरुवार को गोविंद
मजदूरी पर गया था। खाना बनाते समय ससुर ने तमंचे से आरती को गोली मार दी।
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवती की मौत होने पर अब मामला धारा 302
आईपीसी में तरमीम किया जाएगा।