फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारी से 23 लाख की लूट

Fri, 29 Apr 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। नकाबपोश बाइक सवार तीन लुटेरों ने सर्राफा व्यवसायी पिता-पुत्र को मारपीट कर तमंचे की नोक पर 23 लाख रुपये कीमत का सोना-चांदी और रुपये से भरा बैग व कीमती मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस की नाकाबंदी के बावजूद लुटेरे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन


अतर्रा कसबा निवासी शंकर लाल सोनी की बदौसा कसबे में सर्राफा की दुकान है। वह प्रतिदिन अतर्रा से आते-जाते हैं। शुक्रवार को देर शाम वह दुकान बंद कर अपने पुत्र दुर्गेश सोनी के साथ बाइक पर यहां लौट रहे थे। अतर्रा कसबे से लगभग दो किलोमीटर पहले शांतिधाम स्कूल के पास नकाबपोश बाइक सवार तीन लुटेरों ने सामने बाइक अड़ा कर पिता-पुत्र को रोक लिया और सीने पर तमंचा अड़ाकर बैग और मोबाइल फोन छीन कर भाग निकले।

सर्राफा व्यापारी ने बताया कि बैग में 250 ग्राम सोना, 36 किलो चांदी और 32 हजार रुपये नगद थे। लुटेरों ने पिता-पुत्र की धुनाई भी की। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राकेश पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच गए। बदौसा, फतेहगंज और बिसंडा समेत आसपास के थानों में वायरलेस से संदेश भेजकर लुटेरों की धरपकड़ की नाकेबंदी करने को कहा।
विज्ञापन


इसके बावजूद देर रात तक लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। उधर, थानाध्यक्ष राकेश पांडेय का कहना है कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। सभी प्रमुख मार्गों पर अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें