फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.45 लाख के भुगतान की जांच करने पहुंची टीम

विज्ञापन
डीडीओ बीके पाठक और वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश उपाध्याय ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। क्षेत्र में पांच परियोजनाओं पर बिना कार्य कराए राज्य वित्त के 6.45 लाख रुपये भुगतान करने के मामले की जांच करने शुक्रवार को डीडीओ बीके पाठक और वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश उपाध्याय ब्लॉक कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने परियोजनाओं से संबंधित पत्रावलियां देखने के बाद शिकायतकर्ता और इससे जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का बयान लिया। दुदही क्षेत्र में खड़ंजा, मिट्टी कार्य, नाली और पुलिया निर्माण के नाम पर खंड विकास कार्यालय की तरफ से राज्य वित्त के 6.45 लाख रुपये बिना कार्य कराए ही मार्च महीने में भुगतान कर दिया गया था।

इस रकम का भुगतान कार्य प्रभारी शरीफ अंसारी और जेई कुतुबुद्दीन अंसारी की संस्तुति पर किया गया था। वित्तीय वर्ष खत्म होने का समय आया तो आनन-फानन में सामग्रियों के आपूर्तिकर्ता फर्म से रुपये वापस करा लिए गए।
विज्ञापन


ये कार्य क्षेत्र के पडरौन मडुरही, विजयपुर उत्तरपट्टी, विजयपुर दक्षिणपट्टी और दुदही में कराए जाने थे। ‘अमर उजाला’ ने 28 मार्च के अंक में यह खबर ‘बिना कार्य शुरू किए ही कर दिया 6.45 लाख का भुगतान’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

जब यह बात अधिकारियों के संज्ञान में आई तो कार्रवाई शुरू हुई। कार्य प्रभारी को नोटिस जारी करने से लेकर, जेई पर केस दर्ज कराने, बीडीओ से रिपोर्ट तलब करने और प्रकरण की जांच के लिए डीडीओ एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी की दो सदस्यों की टीम गठित करने तक का आदेश दिया गया।

डीडीओ और वरिष्ठ कोषाधिकारी शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। वहां काफी देर तक फाइलों की जांच करने के बाद का बयान लिया। डीडीओ बीके पाठक ने बताया कि मौके पर जाकर जांच नहीं की गई, क्योंकि फाइलों को देखने से ही पता चल गया है कि मौके पर कोई कार्य नहीं कराया गया है। प्रथम दृष्टया संबंधित लोग दोषी पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट सोमवार को डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें