फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी प्रत्याशी के भतीजे की गला घोंटकर हत्या

Sat, 10 Oct 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मतदान की पूर्व संध्या पर बीडीसी प्रत्याशी के साढ़े तीन वर्षीय भतीजे का अपहरण के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव कुछ दूर स्थित उसी के चाचा के धान के खेत में छिपा दिया। शव बरामद होने पर आक्रोशित मृतक के स्वजातीय मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


 तिंदवारा गांव के शिरोमन पुरवा में वार्ड-पांच से बीडीसी प्रत्याशी मनदेश सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इनका भतीजा भरत राजपूत (4) पुत्र लवकुश सिंह बृहस्पतिवार दोपहर घर के बाहर से अचानक गायब हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

आरोप है कि बच्चे के पिता ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और पंचायत चुनाव की व्यस्तता बताकर टाल दिया। शुक्रवार सुबह मनदेश के दूसरे भाई रामकिशोर अपने खेत में धान की फसल मेें पानी लगाने पहुंचे।
विज्ञापन


खेत के एक कोने पर मिट्टी और धान में उसे कुछ छिपा नजर आया। उसने मिट्टी और धान कि पौधे हटाए तो भरत का शव दिखाई पड़ा। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। गले पर दबाने के निशान और जिस्म पर चोटें पाए गए हैं।

आशंका जताई जा रही है कि गला घोंट कर हत्या के बाद शव खेत में फेंका गया। घटना से आक्रोशित राजपूत समाज के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। पुलिस के  खिलाफ आक्रोश जताया। शहर कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें