फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में युवक ने फांसी लगाई

Sat, 30 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
बांदा। पत्नी से विवाद हो जाने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के मढ़ियानाका (छोटी बाजार) निवासी राजेंद्र (28) पुत्र छोटेलाल ने शुक्रवार की रात घर के खपरैल में रस्सी बांधकर फांसी पर झूल गया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि घटना के समय वह पत्नी के साथ निमंत्रण में गया था। वापस लौटने पर पड़ोसियों की मदद से कुंडी खोलकर अंदर दाखिल हुए। शव लटकता हुआ पाया। पिता के मुताबिक 15 दिन पहले राजेंद्र और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। तभी से वह तनाव में था। मृतक चार भाइयों में छोटा था और राजगीर था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।

एक अन्य घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव निवासी गीता देवी (40) पत्नी श्रीविशाल ने शुक्रवार की रात घर में जहर खा लिया। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई गई। उधर, शहर के पद्माकर चौराहा निवासी जया पांडेय (45) पत्नी जितेंद्र पांडेय ने शुक्रवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें