फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च के कार्यवाहक चेयरमैन पर हमला

Sun, 27 Nov 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
बांदा। चर्च की संपत्ति के चल रहे विवाद में बेथेल चर्च के कार्यवाहक चेयरमैन पर चर्च के नजदीक हमला कर दिया गया। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना दी गई है। शहर के अलीगंज निवासी संजीव (45) पुत्र सालिगराम त्रिपाठी यहां चिल्ला रोड पर स्थित बेथेल चर्च के कार्यवाहक चेयरमैन हैं। चर्च की संपत्ति को लेकर चर्च प्रबंधन से जुड़े लोगों में आपस में ही विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम चेयरमैन चर्च के पादरी अवधेश से मिलने गए थे। तभी उन पर चार लोगों ने लाठी, डंडे से हमला कर दिया। घायल चेयरमैन ने बताया कि हमलावरों में डीन समेत चर्च के लोग शामिल हैं। घायल चर्च चेयरमैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर बाइक चढ़ा दी गई जिससे पैर में गंभीर चोट आई। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस में तहरीर दी गई है। उधर, सिविल लाइन चौकी प्रभारी एके सिंह का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें