फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालबंद जुआं खेल रहे 8 जुआरी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। क्राइम ब्रांच व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से नालबंद फड़ में छापा मारकर आठ जुआरी गिरफ्तार कर लिए। उनके पास से एक लाख 30 हजार रुपये नकदी समेत 10 मोबाइल बरामद हुए। फड़ संचालक दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। एसपी ने आपराधिक इतिहास के तहत संचालकों पर गैंगेस्टर कार्रवाई को कहा है।

पुलिस अधीक्षक शालिनी ने सोमवार को पुलिस लाइन में बताया कि क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी श्रीनिवास यादव और स्वाट टीम प्रभारी नसीम आलम ने फोर्स के साथ रविवार की रात आवास विकास में बबूराही के जंगल में दबिश दी। जुआं खेल रहे जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आठ जुआरी दबोच लिए।
विज्ञापन


इनमें अनुज सिंह पुत्र कल्लू व बीनू सिंह पुत्र केदार सिंह (सिविल लाइंस), उदयवीर सिंह पुत्र ब्रजभूषण (जरैली कोठी), रामकुमार पुत्र रामचरन (कहला पुरवा), मुख्तार शेख पुत्र हाशिम (मर्दन नाका), छोटे यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद (पिपरहरी), सुरेंद्र कुमार पुत्र नत्थू प्रसाद गुप्ता (परशुराम तालाब) और मुशीर बेग पुत्र अख्तर बेग (छावनी) शामिल हैं। फड़ संचालक विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ बीपी (आवास विकास) व मोहित भदौरिया पुत्र अनिल सिंह (कटरा) अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन


फड़ से 1,30,850 रुपये, 10 मोबाइल, ताश व एक शराब की शीशी बरामद हुई। एसपी ने बताया कि बीपी व मोहित नालबंद जुआं खिलाकर रुपये वसूलते थे। आपराधिक इतिहास होने पर इनके विरुद्ध गैंगेस्टर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि प्रेस वार्ता के दौरान जुआरियों को मीडिया कर्मियों के समक्ष नहीं लाया गया।

1.30 लाख रुपये और मोबाइल बरामद
क्राइम ब्रांच व स्वात टीम ने मारा छापा
फड़ संचालक दो आरोपी फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें