फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद पर आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गरौंती गांव में कृष्ण कुमार (23) पुत्र रामरतन ने शनिवार को सुबह घर में साड़ी से फांसी लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


इसी बीच भाई छोटू ने देख लिया और फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घरवालों ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद नशे की हालत में आत्महत्या का प्रयास किया।

उधर, शहर के सर्वोदय नगर में मलखान (38) पुत्र श्रीप्रसाद शुक्रवार की रात घर में बिजली के करंट से झुलस गया। गंभीर हालत में घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। एक अन्य घटना में खिन्नी नाका मोहल्ले के महेश कुमार का 4 वर्षीय पुत्र अंश शनिवार को दोपहर गर्म चाय गिरने से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें