फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए की दो फड़ से 18 जुआरी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर में चल रहीं दो अलग-अलग जुएं की फड़ से पुलिस ने 18 जुआरियों को गिरफ्तार कर 82,300 रुपये व 10 मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बलखंडीनाका चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को देर रात केन नदी विसर्जन घाट के पास क्योटरा निवासी नफीस, आशीष, संतोष, हफीज, सुनील शिवहरे, रोहित और मर्दननाका निवासी फुल्ली तथा स्वराज कालोनी निवासी श्याम नरेश व खैराडा गांव निवासी कंचन सिंह को जुआं खेलते रंगेहाथ पकड़ा।
विज्ञापन


इनके पास से 30,400 रुपये व पांच मोबाइल फोन बरामद किए। उधर, मर्दननाका चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह ने गुरहा कुआं स्थित एक दुकान में जुआं खेलते हुए खुटला निवासी शिव, पंकज, मर्दननाका निवासी रामगोपाल, लोधाकुंआ निवासी दिलीप कुमार, रोहित, अलीगंज निवासी रमेश, शंकर नगर निवासी विजय सोनी को पकड़कर 51,700 रुपये व पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें