बांदा। मंडल मुख्यालय में एक ही रात चारों घरों में चोरी हो गई। चोर इन घरों से हजारों रुपये और सामान समेट ले गए। शहर कोतवाली के बंगालीपुरा मोहल्ले में रविवार की रात चोरों ने लेखपाल राजेंद्र सिंह के घर दाखिल होकर खूंटी पर टंगे पैंट की जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिए।
इसी मोहल्ले के रिटायर्ड डाककर्मी रामकिशोर के घर में घुसकर खूंटी पर टंगे पैंट से 6 हजार रुपये पार कर दिए। उधर, ज्ञानदीन यादव के मकान में किराए पर रह रहे अमित सिंह पटेल के कमरे से दो मोबाइल फोन और पर्श में 1100 रुपये चोरी हो गए।
इसी मोहल्ले में एक अन्य डाककर्मी रमई प्रसाद के घर से रात में परिजनों के चार मोबाइल फोन चोरी हो गए। रमई प्रसाद हमीरपुर प्रधान डाक घर में नियुक्त है। सभी गृहस्वामियों ने पुलिस को सूचना दी है। फिलहाल पुलिस ने कोई गिरफ्तारी या बरामदगी नहीं की है।