फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक पर युवती को ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बच्चों को नशा खिलाकर बेहोश करने के बाद तांत्रिक तीन बच्चों की मां को लेकर रफूचक्कर हो गया। साथ में 35 हजार रुपये और करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर भी निकाल ले जाने का आरोप है।
विज्ञापन


सफाई कर्मी पति ने कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में कहा है कि 26 फरवरी की शाम को जब वह ड्यूटी से घर आया तो उसके तीनों बच्चे बेहोश पड़े थे। होश आने पर उन्होंने बताया कि जौरही गांव निवासी एक तांत्रिक ने उन्हें समोसा खिलाकर बेहोश कर दिया और मां को ले गया।

इसका उलाहना देने आरोपी तांत्रिक के घर गया तो उसके भाइयों ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। बिना मां के बच्चों का बुरा हाल है। सफाई कर्मी ने पुलिस से पत्नी को बरामद कर आरोपी तांत्रिक को जेल भेजने का अनुरोध किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें