भरुआसुमेरपुर। ललपुरा थानाक्षेत्र के उजनेड़ी गांव से कानपुर पति से मिलने गई महिला को सड़क पार करते बस ने कुचल दिया। बुधवार को महिला का शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को उजनेड़ी की गिरजा देवी (45) अपने पति कामतादीन से मिलने कानपुर गई थी। नौबस्ता में सड़क पार करते समय बस की चपेट में आ गई थी। कामतादीन कानपुर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। बुधवार को महिला का शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कामतादीन के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। ब्यूरो