फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदसलूकी में बीएसएफ जवान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा । महाकौशल एक्सप्रेस के एसी कोच में हंगामा व टीसी से अभद्रता करने पर आरपीएफ ने बीएसएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ थानाध्यक्ष राजीव सिंह राणा ने बताया कि रविवार को रात जबलपुर से निजामुद्दीन जा रही महाकौशल ट्रेन की एससी बोगी में बीएसएफ जवान अलीपुरा (महोबा) निवासी नारायण प्रसाद ने हंगामा शुरू कर दिया। वह शराब के नशे में था।
विज्ञापन


अतर्रा रेलवे स्टेशन में रात करीब दो बजे टीसी अदील अहमद ने मना किया तो उसके साथ अभद्रता की। सूचना पर आरपीएफ ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 145,146 (गाली-गलौज व सरकारी कार्य में बाधा डालने) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। टीसी ने आरोप लगाया है कि जवान ने टिकट चेक बुक फाड़ दी और मारपीट भी की। नारायण प्रसाद कर्वी स्टेशन से दिल्ली जा रहा था। एसओ केएस बुंदेला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फौजी अपनी पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज आदि नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें