फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन बैंक में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।

बसरेहर के यूनियन बैंक में चोरों ने तिजोरी काटाने की प्रयास किया। सफल न होने पर सिलेंडर और कटर वहीं छोड़कर भाग गए। सोमवार को सुबह कर्मचारी बैंक पहुंचे तो कटा जंगला देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सुराग जुटाए हैं।

कस्बे में एक साल पहले ब्लाक प्रमुख डा. अजंट सिंह यादव के मकान में यूनियन बैंक की शाखा है। शुक्रवार शाम को शाखा प्रबंधक दुष्यंत कुमार स्टाफ के साथ बैंक बंद घर घर चले आए थे। शनिवार व रविवार को बैंककी छुट्टी थी। चोर रविवार रात बैंक के पिछवाडे़ में लगे जंगले को काटकर दाखिल हुए। इसके बाद स्ट्रांग रूम में लगी तिजोरी को काटने का प्रयास किया। सफल न होने पर वे कटर, सिलेंडर, बेलचा आदि सामान छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह दुष्यंत कुमार बैंक पहुंचे तो उन्होंने कटा हुआ जंगला देखा। शाखा प्रबंधक ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। बैंक में चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद एसओ बसरेहर रमाकांत दुबे मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि चोर तिजौरी का ताला नहीं तोड़ पाए थे। शाखा प्रबंधक ने बताया कि जब तिजौरी खोली तो उसमें कैश सुरक्षित था। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन


चोर काफी शातिर थे उन्हें बैक के बारे में पूरी जानकारी थी। चोरों ने बैंक में घुसने से पहले उसमें लगे सीसीटीवी कैमरों में अखबार लगा दिया था। साथ ही अलार्म के तारों को काट दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया तो यह बात सामने आई। पुलिस को मौके से गैस सिलेंडर के अलावा कटर आदि सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस उसी के आधार पर चोरों की सुराग कसी में लगी है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर सबूत एकत्रित कराए।

- कटर, सिलेंडर और बेलचा छोड़कर भाग बदमाश
- पुलिस और फोरेंसिक टीमने जुटाए सुबूत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें