फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से लौट रही छात्रा को खींचने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को एक युवक ने बुधवार की शाम कोचिंग से लौटते समय दबोच कर घसीट ले जाने की कोशिश की। पड़ोसी युवक के विरुद्ध छात्रा की तहरीर पर गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट में छात्रा ने कहा है कि नित्कर्ष मिश्रा पुत्र मुन्ना प्रसाद मिश्रा कालेज आते-जाते समय उसे आए दिए परेशान करता है। बुधवार को शाम करीब 6 बजे वह कोचिंग से लौट रही थी तभी झंडा चौराहे के पास पहले से खड़े उक्त युवक ने उसे पकड़ लिया और गली के अंदर खींचने लगा। अश्लील हरकतें की।

विरोध करने पर मुंह दबा दिया और तेजाब डालने व जान से मारने की धमकी दी। पूरे परिवार को नष्ट करने की भी धमकी दी। वह किसी तरह आरजू मिन्नत करके छूटी। यह भी कहा कि उपरोक्त युवक मोबाइक पर उसके नाम व फोटो लगाकर गलत इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी नित्कर्ष मिश्रा पुत्र मुन्ना प्रसाद के विरुद्ध धारा 354 ख और 67 ए आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें