फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद को गोली मारी, कानपुर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अतर्रा/ओरन। ईंट-भट्ठा में मजदूर भेजने वाले युवा ठेकेदार ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। परिजनों के मुताबिक उधार रुपये लेकर बीमार बहन का कर्ज अदा करने जाते समय रुपये कहीं गुम हो जाने से वह परेशान था।

घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव की है। मुन्नू कोरी (35) पुत्र भुरवा ने शनिवार को सुबह गले में सटाकर 315 बोर तमंचे से गोली मार ली। खून से लथपथ मुन्नू को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। पत्नी बबली के मुताबिक दो माह पूर्व मुन्नू ने अपनी बहन से 40 हजार रुपये कर्ज लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व लेबर ठेकेदारों से उधार रकम लेकर बीमार बहन बिट्टू देवी को कर्ज लौटाने बाइक से रौली (चित्रकूट) गांव जा रहा था। रास्ते में रुपये कहीं गुम हो गए। इसी बात से वह काफी परेशान और तनावग्रस्त था। पत्नी घर में किराना की दुकान किए है। तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष बिसंडा केपी दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तमंचा बरामद हो गया है।
-उधार लिए 40 हजार गुम होने से था परेशान
-बहन से लिया था कर्ज, तमंचे से मारी गोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें