फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ढाबा व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। ट्रक की टक्कर से ढाबा व्यवसायी की मौत हो गई। अन्य सड़क घटनाओं में तीन बाइक सवार समेत छह राहगीर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।


आवास-विकास कालोनी निवासी बृजभान सिंह (35) पुत्र शंभू प्रसाद शुक्रवार की रात अपना कालू कुआं स्थित ढाबा बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। महादेव पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बृजभान गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क पर कुछ देर तड़पता रहा। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। फौरी तौर पर लोग उसे पहचान नहीं सके। पुलिस ने अज्ञात में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी। परिवार में पत्नी प्रेम लता व दो बच्चे हैं।
विज्ञापन



उधर, दूसरी घटना मेें जसपुरा क्षेत्र के नरायढ़पुर गांव का विष्णु (32) पुत्र राम चंद्र शनिवार की सुबह बाइक से जसपुरा गया था। वापसी में गांव के पास मावेशी के टकराकर घायल हो गया। एक अन्य घटना में बदौसा क्षेत्र के शिवखेरा गांव का कौशल किशोर (35) पुत्र मईयादीन शनिवार की सुबह बाइक से बदौसा दवा लेने गया था।
विज्ञापन


वापसी में गांव के पास ब्रेकर में फिसलकर गिरने से घायल हो गया। तिंदवारी क्षेत्र के सिंघौली गांव का सभाजीत (15) पुत्र लल्लू शुक्रवार की शाम टेंपो से उतरते समय तेज रफ्तर बाइक से टकरा कर घायल हो गया। बदौसा क्षेत्र के शिवखेड़ा गांव का कौशल किशोर (35) पैलानी क्षेत्र का दिलीप (25) पुत्र कुंवर व पड़ोसी शिव शंकर (45) पुत्र भूरा शनिवार की सुबह कैंपर जीप में बांदा आ रहे थे। पैलानी क्षेत्र के पपरेंदा के पास जीप खंती में पलटने से घायल हो गए।

-ढाबा बंद कर बाइक से लौट रहा था घर
-अन्य सड़क हादसों में छह राहगीर जख्मी
- बाइक सवार नहीं लगाए थे हेलमेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें