फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन में थी नीतू, पत्र में पुलिस ने स्वीकारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। महिला कांस्टेबिल नीतू शुक्ला मौत मामले में पुलिस द्वारा भले ही सुसाइड लेटर को छिपाया जा रहा हो लेकिन इसमें नीतू को प्रताड़ित किए जाने और उसके अवसाद (डिप्रेशन) में होने की बात पुलिस गोपनीय ढंग से स्वीकार कर रही है। शासन और उच्चाधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट में भी यह बात कही गई है। हालांकि पुलिस अधीक्षक इससे इनकार कर रहे हैं।


कमासिन थाने में तैनात महिला कांस्टेबिल नीतू शुक्ला ने चार सितंबर को शाम करीब साढ़े सात बजे थाना परिसर में स्थित अपने क्वार्टर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तीन दिन बाद भी मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया। इस बीच पता चला है कि घटना वाले दिन ही पुलिस अधिकारियों ने गृह मंत्रालय और पुलिस के उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन


इसमें चार पुलिस कर्मियों पर प्रताड़ित किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि जानकारी के मुताबिक, नीतू कुछ दिनों से अवसाद (डिप्रेशन) में थी। उधर, शुक्रवार को मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने सुसाइड लेटर या शासन को ऐसा कोई पत्र भेजे जाने से इनकार करते हुए कहा कि जो भी कागजात नीतू के कक्ष से मिले हैं, वह इस मामले की जांच कर रहे सदर क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार गुप्ता को सुपुर्द कर दिए गए हैं। जांच के बाद स्थिति सामने आएगी। एसपी ने कहा कि जांच में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो हरगिज बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


मृतका नीतू शुक्ला के पिता और मौजूदा समय में हरदोई कोतवाली में तैनात सब इंसपेक्टर अनिल कुमार शुक्ला अभी भी अपनी बेटी की मौत को आत्महत्या नहीं मानते। उनका कहना है कि यह हत्या है। इसमें तत्कालीन थाना इंसपेक्टर की साजिश है। शुक्रवार को अमर उजाला से फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद नीतू का कमरा देखा है। सीलिंग पंखा जिसमें फांसी लगाने की बात कही जा रही है कि वह इतना नीचे है कि जमीन पर खड़े होकर पकड़ लिया जाए। पिता ने कहा कि हत्या की रिपोर्ट वह जरूर दर्ज कराएंगे। भले ही धरना-प्रदर्शन करना पड़े। जरूरत पड़ी तो पोस्टमार्टम भी दोबारा कराएंगे। शव को दफनाया गया है। कहा कि थाना इंसपेक्टर प्रतिमा सिंह ने साढ़े 8 बजे रात को फोन पर घर में यह खबर दी कि नीतू बीमार हैं।


-सुसाइड लेटर में पुलिस कर्मियों पर प्रताड़ना की बात
-अफसरों को भेजे गए पत्र में हुआ खुलासा
-एसपी बोले- जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें