फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर दो ने किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में युवती समेत दो ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में अज्ञात व्यक्ति ने दोस्ती गांठकर मजदूर को नशीली चाय पिला दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बबेरू नगर निवासी माया (30) पत्नी शैलेंद्र ने गुरुवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के बीरी बिरहंड गांव में संजय (25) पुत्र शिवसागर ने शुक्रवार को सुबह घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। पिता ने बताया कि घरेलू विवाद पर आत्महत्या का प्रयास किया।

एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा निवासी रामभजन (50) पुत्र दया प्रसाद शहर के एक टेंट हाउस में मजदूरी करता है। शुक्रवार को सुबह काम पर आते समय भूरागढ़ में अज्ञात व्यक्ति ने उसे नशीली चाय पिला दी। बेहोश होने पर आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि जहर पिलाने वाला व्यक्ति भाग गया। लूट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें