फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने वाले पति की मौत, पत्नी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव में दंपत्ति द्वारा जहर खाने की घटना में शनिवार की देर रात पति कुलदीप (28) पुत्र रमेश सिंह की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, अस्पताल में भर्ती पत्नी जानकी देवी (24) डाक्टरों की अनुमति के बिना चुपके से अस्पताल से चली गई। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना भेजी है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक कुलदीप के पिता सतना (मध्य प्रदेश) में परिवार के साथ रहते हैं।

गुढ़ाकलां गांव में कुलदीप अपनी पत्नी जानकीदेवी के साथ रहता था। दोनों ने 6 माह पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली थी। उधर, मृतक कुलदीप का शव लेने के लिए उसकी पत्नी के परिजनों ने अस्पताल में काफी हंगामा किया। यूपी-100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। इसी के बाद पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें