फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद लौट गई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अमन त्रिपाठी हत्याकांड मामले में लगभग तीन घंटे की पड़ताल के बाद लखनऊ से आई मेडिको लीगल टीम सोमवार की देर रात लौट गई। उधर, हमीरपुर की क्राइम ब्रांच टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को भी घटनास्थल सहित अमन के कपड़े, बाइक व मोबाइल बरामद होने वाले स्थानों की बारीकी से जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

भाजपा सेक्टर संयोजक व बंगालीपुरा निवासी संजय त्रिपाठी के पुत्र अमन त्रिपाठी का 14 अक्तूबर को कनवारा केन नदी में शव मिला था। परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की थी। स्थानीय पुलिस की जांच पर सवाल उठाए थे।
आईजी के.सत्यनारायणा ने जांच हमीरपुर क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दी। एसआईटी भी गठित की गई। इसी के तहत सोमवार को लखनऊ से चार सदस्यीय मेडिको लीगल टीम ने जांच-पड़ताल की। साथ ही हमीरपुर की क्राइम ब्रांच ने भी सीन रिक्रिएशन किया। मेडिको लीगल टीम वापस चली गई, लेकिन क्राइम ब्रांच की जांच-पड़ताल जारी है। हालांकि दूसरे दिन आरोपियों को टीम अपने साथ नहीं ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें