फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के बिलबई गांव में सोमवार की शाम घर में अकेली किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर पा रहे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिलबई गांव निवासी छोटेलाल यादव की पुत्री नीलू (16) का शव सोमवार की शाम मकान के ऊपरी मंजिल के खपरैलदार कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने शव नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। घर वालों का कहना है कि नीलू ने चारपाई पर खड़े होकर फांसी लगाई है।
चचेरे भाई अमर सिंह यादव ने बताया कि घटना के समय नीलू घर में अकेली थी। पिता खेत पर गए थे और मां रामबाई मवेशी चराने गई थी। दो भाई अरविंद व अमित भी घर पर नहीं थे। नीलू शाम लगभग चार बजे घर के बाहर बैठकर नमकीन खा रही थी। इसके बाद वह अंदर चली गई और फांसी लगा ली।
विज्ञापन

पड़ोस की बालिका छत पर लकड़ी लेने गई तो उसने शव लटका देखा। साथ ही यह भी बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। उधर, कोतवाली प्रभारी इंसपेक्टर राजीव यादव ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें