फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी जेई के वकील को बयान की प्रतियां सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आधा सैकड़ा से ज्यादा बच्चों के यौन उत्पीड़न के चर्चित प्रकरण के मुख्य आरोपी निलंबित जेई रामभवन और सह आरोपी इसकी पत्नी दुर्गावती द्वारा अदालत में दिए गए 164 सीआरपीसी के बयानों की प्रतियां मंगलवार को सह आरोपी के अधिवक्ता भूरा प्रसाद निषाद को सौंप दी गईं।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) मोहम्मद रिजवान अहमद की अदालत में सीबीआई के एसआई प्रदीप त्रिपाठी और उनके सहयोगी विजय पाल ने बयानों की कापियां सौंपी। कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिए कि अगली पेशी 6 सितंबर के पहले दुर्गावती के वकील को संबंधित आर्टिकल, फोटोग्राफ, वीडियोग्राफी आदि का अवलोकन कराएं। जरूरी प्रतियां उन्हें उपलब्ध कराएं।
अधिवक्ता निषाद ने बताया कि अगली पेशी में बहस की तिथि तय होगी। सीबीआई और अधिवक्ता निषाद कोर्ट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष पहुंचे और जेल में निरुद्ध आरोपी दंपती से बात की। न्यायाधीश ने आरोपी रामभवन को आदेश दिया कि अपना अधिवक्ता शीघ्र नियुक्त करें ताकि आरोप पत्र पर समय से बहस हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें