फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमवीर सुपर लीग क्रिकेट का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
Colorful start of Paramveer Super League cricket - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। परमवीर सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-3) का रविवार को आगाज हो गया। मुख्यालय स्थित जीआईसी ग्राउंड में देश के महान सैनिक अफसरों के नाम पर और याद में आयोजित टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग ले रहीं हैं। फाइनल 28 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहला मैच शैतान सिंह शूटर व कैप्टन विक्रम बत्रा टीमों के बीच खेला गया। शैतान सिंह टीम कप्तान धनंजय करवरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 20 ओवर के मैच में आठ विकेट खोकर 152 रन बनाए। सुजीत पांडेय ने 49 और वरूण दीक्षित ने 31 रन बनाए।
कैप्टन बत्रा टीम के कप्तान पीयूष व आलोक ने 2-2 विकेट लिए। देर शाम तक मैच चला। इसके पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी और डीसीए और आयोजन समिति सचिव वासिफ जमां खां, पूर्व सैनिक सोनू सिंह, अंकित कुशवाहा ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच का उद्घाटन किया। भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

संयोजक सादिक अली सहित जीतेंद्र शुक्ला, पुष्कर द्विवेदी, चंद्रमौली भारद्वाज, रवि प्रकाश धुरिया, दीपांक मेहरा, अबरार फारूकी, अभिषेक मिश्रा, राज गुप्ता, अवनीश अवस्थी, राजेंद्र अवस्थी, सुप्रीत, नितिन, सूर्याशं सिंह, विजय, अजय कुमार, अर्पित कबीर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे। बताया गया कि रोजाना 2-2 मैच होंगे। पहला सुबह 7:30 बजे और दूसरा दोपहर 1 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें