फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ का वेतन रोका, सिडको एक्सईएन से स्पष्टीकरण

विज्ञापन
CMO's salary stopped, clarification from CIDCO XEN - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मंडी समिति परिसर में बन रहे गोदाम के निरीक्षण में डीएम अनुराग पटेल ने प्लेटफार्म पर दरारें देखकर इसे तोड़वाकर दोबारा मानक के मुताबिक बनवाने के निर्देश दिए। नवीन मानसिक मंदित आश्रय गृह प्रशिक्षण केंद्र के निर्माणाधीन भवन की सीसी रोड और बाउंड्री में भी दरारें मिलीं। डीएम ने यूपी सिडको के अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है। उधर, आयुष्मान गोल्डन कार्ड और टीकाकरण आदि की सही जानकारी न दे पाने पर सीएमओ डॉ. विजय कुमार तिवारी का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को डीएम ने मंडी समिति परिसर में निर्माणाधीन गोदाम और मानसिक मंदित विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का निर्माण भी देखा। यहां हनी कांबिग की स्थिति मिली। आवास विकास परिषद एक्सईएन को एक सप्ताह के अंदर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मानक और गुणवत्ता से काम कराएं। खुद जाकर देखें।
उधर, विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में पाया गया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड मात्र 23 प्रतिशत बने हैं। हेल्थ वेलनेस सेंटर 145 में से 83 चल रहे हैं। एबीएसके टीमों का भ्रमण कम है। दवाएं भी कम हैं। कई कॉल पर एबुंलेंस नहीं पहुंची। बच्चों का वैक्सीनेशन सिर्फ 54 फीसदी हुआ है। डीएम ने इस स्थिति पर सख्त नाराजगी जताते हुए सीएमओ विजय तिवारी का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया।
विज्ञापन

बैठक से अनुपस्थित आरटीओ, टाउन एरिया एक्सईएन और सेतु निगम के एई का एक दिन का वेतन रोककर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। विभागों को बकाया बिजली बिल जमा करने, नहरों की 15 नवंबर से सिल्ट सफाई युद्धस्तर पर कराने, सड़कों को गड्ढा मुक्त एक हफ्ते में करने के निर्देश दिए। पिछले निर्देशों पर अमल न करने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को चेतावनी जारी की। अन्य विभागों की भी समीक्षा की। सीडीओ वीपी मौर्या सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें