फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सिविल इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
Civil engineer dies in road accident - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। नेशनल हाईवे में सड़क हादसे में सिविल इंजीनियर की मौत हो गई। वह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए बाइक से उड़ीसा जा रहे थे। पत्नी की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

लखनऊ के नारायन नगर (फैजाबाद रोड) निवासी जितेश वर्मा (31) पुत्र राकेश वर्मा ललितपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में सिविल इंजीनियर थे। उनका उड़ीसा स्थानांतरण हो गया था। सोमवार को बाइक से उड़ीसा के लिए निकले थे। यहां बांदा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के पास मंगलवार को तड़के करीब 3 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पत्नी कविता की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी की गई।
पत्नी ने बताया कि इसके पूर्व वह पटना (बिहार) में कार्यरत थे। कोरोना काल में नौकरी छोड़कर लखनऊ में डेकोरेशन का काम शुरू किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पिछले माह अप्रैल में ललितपुर में नई नौकरी पाई थी। बताया कि चार साल पूर्व शादी हुई थी। दो साल की एक पुत्री है। पिता की भी मौत हो चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन जितेश का शव लखनऊ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें