फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगी स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगी शहर की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर की प्रमुख सड़कों के बाद अब मुख्य शहर की खास सड़कें तिरंगी स्ट्रीट लाइट से जगमग होंगी। अस्थायी अतिक्रमण भी हटाने की तैयारी है। घर-घर कूड़ा संग्रह को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में लिए गए।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष मोहन साहू के 26 अगस्त को वित्तीय अधिकार सीज होने होने और प्रशासक नियुक्त होने के बाद बोर्ड की यह पहली बैठक थी। प्रशासक सुधीर कुमार (आईएएस) की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित तीन एजेंडा/प्रस्ताव पर पालिका सभागार में हुई बैठक में आम राय से तय किया गया कि मुख्य सड़कों पर लगाई गई एलईडी और तिरंगा लाइटों की तर्ज पर अब शहर के अंदर की सड़कों को भी इन्हीं रोशनी से सजाया जाएगा।
मुख्य सड़कों और फुटपाथों व नाला-नालियों पर अस्थाई रूप से कर लिए गए अतिक्रमण हटाए जाएंगे। सभासदों ने अपने वार्डों की कई समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव पेश किए। ज्यादातर को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी बीपी यादव ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बोर्ड बैठक में सभासदों ने विभिन्न सुझाव/प्रस्ताव दिए। शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को तेज करने पर भी जोर दिया गया।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सभासदों ने सहमति दी है कि अपने वार्डों में घर-घर कूड़ा संग्रह के लिए जाने वाली नगर पालिका की गाडिय़ों में कूड़ा डालने को गृह स्वामियों को प्रेरित करेंगे। घरों पर डस्टबिन रखेंगे। ताकि सड़कें साफ रहें। बैठक में सभासद बुशरा खानम, शब्बीर खां जुगनू, नीरज त्रिपाठी, घनश्याम राजपूत सहित यूसुफ फरीदी, राजेश गौतम, संदीप यादव, जगरूप यादव, राकेश गुप्ता, लल्लू खां, जानकी देवी, गीता सिंह, संजना नायक, उर्मिला देवी, रीता शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें