फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों से टकराकर कार ट्रक में घुसी, चार घायल

विज्ञापन
Car rammed into truck after colliding with Anna cattle, four injured - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। बांदा से चित्रकूट जा रहे कार सवार शनिवार की रात अन्ना मवेशियों के झुंड से टकराकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसे। हादसा गड़रा नाले के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार चाल युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

दो मवेशियों की मौत हो गई, जबकि छह मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार को सुबह पहुुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को थाने में खड़ा कराया है। रात में ही राहगीरों और ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चित्रकूट जिले के कांशीराम कॉलोनी निवासी शिब्बू (33), अपने साथी संदीप शुक्ला (35), राजेश साहू (28), सरवर खां (32) के साथ शनिवार की देर शाम चित्रकूट से कार द्वारा बांदा आए थे। रात के समय वापस बांदा से चित्रकूट जाते समय हादसा हो गया। कार शिब्बू चला रहा था। वाहन की टक्कर की आवाज से आसपास केक ग्रामीण दौड़ पड़े और उन सभी को कार से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस के न आने पर उन्हें सीएचसी भेजा गया। उधर, नगर पालिका ने मृत मवेशियों के अवशेषों को दोपहर तक नहीं उठाया था। सड़क किनारे मवेशियों के अवशेष पड़े रहे। इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह का कहना है कि हादसे की जानकारी मिली थी। मौके पर जाकर कार को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें