फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें हुईं भाजपाई, यात्रियों की मुसीबत आई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर रैली के लिए बांदा डिपो की 25 बसों अधिग्रहीत करने से यात्रियों को मुसीबत उठानी पड़ी। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज के अलावा पन्ना की ओर जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। कोहरे और सर्दी के बीच यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। प्रयागराज जाने वाले यात्रियों में कुछ की हाईकोर्ट में पेशी थी।
विज्ञापन

बांदा डिपो में 100 बसें हैं। यह बसें प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, पन्ना समेत कई रूटों पर चलतीं हैं। डिपो की 25 बसों प्रशासन ने प्रधानमंत्री की रैली में भाजपाइयों को ले जाने के लिए अधिगृहीत कर ली हैं। एक चौथाई बसें कम होने से प्रमुख रूटों पर यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई। दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, बांदा-कालिंजर व पन्ना रूट के यात्री बस स्टैंड पर घंटों परेशान हुए। बसें न मिलने से ठंड में यात्री ठिठुरते रहे। बांदा-पन्ना-कानपुर रूट की दो और बांदा-कालिंजर रूट की तीन बसें रैली के लिए भेज दी गईं। सबसे ज्यादा प्रयागराज जानेवाले यात्रियों में छटपटाहट दिखी। कुछ यात्रियों की हाईकोर्ट में पेशी थी, उन्हें इस बात का डर था कि देरी से बस मिलने से पेशी न छूट जाए।
बसों की कमी का डग्गामार वाहनों ने फायदा उठाकर निधार्रित से अधिक किराया वसूल किया। सवारियां भी भूसे की तरह भरीं। रोडवेज के एआरएम परमानंद का कहना है कि बसों से कोई मार्ग खाली नहीं हुआ है। प्रत्येक मार्ग में बसें चल रही हैं। बसों की कमी को देखते हुए शेष बसों की टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें