फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में दौड़ेगा 40 करोड़ का नया करंट

विज्ञापन
40 crore new current will run in the new year - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जनपद में नए वर्ष में 40 करोड़ का नया करंट दौड़ेगा। ऐतिहासिक पर्यटक स्थल कालिंजर समेत सीमावर्ती मध्य प्रदेश से जुड़े इलाकों में आपूर्ति के लिए 33 करोड़ रुपये की लागत से 132/33 केवी सब स्टेशन बनेगा। जनपद को बिजली आपूर्ति करने वाले 132 सब स्टेशन में 6.50 करोड़ से अत्याधुनिक मल्टी सर्किट टॉवर लगाकर दूसरे सर्किट की लाइन डाली जाएगी। दोनों ही कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में पावर कारपोरेशन ने जनपद की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। कालिंजर विश्व विख्यात पर्यटक और धार्मिक स्थल है। एमपी की सीमा से जुड़ा है। इसी क्षेत्र से जुड़े करतल, नरैनी, गिरवां आदि क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और बाधित बिजली आपूर्ति की आए दिन शिकायतें रहती हैं। पावर कारपोरेशन ने इस क्षेत्र में गुढ़ाकलां गांव में 132/33 केवी सब स्टेशन स्वीकृत कर दिया गया है। भूमि ले ली गई है। टेंडर प्रक्रिया हो रही है। अगले वर्ष इस पर काम शुरू हो जाएगा। 15 माह में यानी अप्रैल 2023 में यह सब स्टेशन चालू हो जाएगा।
जनपद के सभी सब स्टेशनों को बिजली आपूर्ति करने वाले बांदा शहर के 132 केवी (चिल्ला रोड) सब स्टेशन में शुरूआत से ही सिंगल लाइन पड़ी हुई है। इसमें फाल्ट आने से पूरे जनपद की बिजली ठप हो जाती है। 40 वर्ष से चली आ रही इस व्यवस्था को बदलने के लिए पावर कारपोरेशन ने एक और लाइन मंजूर कर ली है।
विज्ञापन

यह लाइन तिंदवारी रोड स्थित 220 केवी सब स्टेशन से 132 केवी तक आएगी। खास बात यह है कि इस लाइन में लगाए जा रहे 13 टॉवर पहली बार जनपद में इस्तेमाल हो रहे हैं। छह टॉवर मल्टी सर्किट और सात नेरो बेस टॉवर हैं। यह कम भूमि में ही लग जाते हैं। काम की स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर अनुमोदन के लिए मुख्यालय भेजे गए हैं। काम अगले वर्ष पूरा होने की संभावना है।
पैलानी में बनेगा 90 मेगावाट का सोलर प्लांट
बुंदेलखंड में सोलर पॉवर ऊर्जा की मांग और खपत लगातार बढ़ रही है। प्राइवेट कंपनियां सोलर प्लांट लगाकर बिजली आपूर्ति कर रही हैं। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में सोलर प्लांट से लगभग 370 मेगावाट बिजली पैदा करके आपूर्ति की जा रही है। वर्ष 2022 में सोलर सब स्टेशनों में और इजाफा होगा। पैलानी में 90 मेगावाट का सोलर पावर सब स्टेशन लगाया जाएगा। इसमें 70 मेगावाट का प्लांट अबादा कंपनी (गुजरात) और 20 मेगावाट का प्लांट सन श्योर कंपनी (दिल्ली) लगाएगी। यह कंपनियां प्लांटों के लिए जमीन तलाश रही हैं।
चित्रकूटधाम मंडल में सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन
बांदा : 20 मेगावाट
चित्रकूट : 120 मेगावाट
महोबा : 205 मेगावाट
हमीरपुर : 25 मेगावाट
लो-वोल्टेज और ब्रेक डाउन से निजात दिलाएंगी नई परियोजनाएं
मंडल मुख्यालय स्थित 220 केवी सब स्टेशन में अधिशासी अभियंता (ट्रांसमीशन) रविकांत वर्मा का कहना है कि गुढ़ाकलां सब स्टेशन बनने के बाद पूरे नरैनी और कालिंजर क्षेत्र में लो-वोल्टेज आदि की समस्या से निजात मिलेगी। अभी इन इलाकों में अतर्रा से आपूर्ति हो रही है। इसी से वोल्टेज की समस्या आती है। उधर, चिल्ला रोड स्थित 132 सब स्टेशन में डबल सर्किट बन जाने से ब्रेक डाउन की स्थिति में कभी जनपद की आपूर्ति बंद नहीं होगी। इसमें इस्तेमाल किए जा रहे टॉवर चित्रकूटधाम मंडल में पहली बार लगाए जा रहे हैं। यह कम भूमि में लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें